दो देसी मास्केट और पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

सहरसा। सौर बाजार थाना के कचरा गांव निवासी अमित साह को पुलिस ने दो देसी मास्केट एक देसी पिस्तौल और तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप भी बरामद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 05:56 PM (IST)
दो देसी मास्केट और पिस्तौल 
के साथ बदमाश गिरफ्तार
दो देसी मास्केट और पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

सहरसा। सौर बाजार थाना के कचरा गांव निवासी अमित साह को पुलिस ने दो देसी मास्केट, एक देसी पिस्तौल और तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सौरबाजार के कचरा गांव में शराब एवं कोडिनयुक्त कफ सिरप का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सौरबाजार थानाध्यक्ष महेश रजक, पुअनि गोविद नारायण झा ने पुलिस बल के साथ कचरा गांव में अमित साह नामक युवक के यहां छापेमारी की। अमित साह के पास से एक देसी पिस्तौल के अलावा घर से मास्केट, गोली भी बरामद की गयी। एसपी ने बताया कि अवैध हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आखिर अवैध हथियार का निर्माण कहां हो रहा है और इसकी आपूर्ति कौन कर रहा है। एसपी ने यह भी कहा कि गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी के अलावा डीएसपी मुख्यालय बृजनंदन मेहता, सौरबाजार थानाध्यक्ष महेश रजक, गोविद झा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी