दुधमुंही बेटी व विवाहिता को खिलाया जहर

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र अंतगर्त पटुआहा ठुटी टोला में करीब डेढ़ वर्ष की बच्ची एवं उसकी मां को जहर खिला दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 07:45 PM (IST)
दुधमुंही बेटी व विवाहिता को खिलाया जहर
दुधमुंही बेटी व विवाहिता को खिलाया जहर

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र अंतगर्त पटुआहा ठुटी टोला में करीब डेढ़ वर्ष की बच्ची एवं उसकी मां को जहर खिलाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में बच्ची की मौत हो गयी वहीं 26 वर्षीय मनीषा कुमारी को गंभीर हालत में एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घर में एक बोरे में रखी बच्ची की लाश बरामद की है। वहीं इस मामले में सदर पुलिस ने पीड़िता महिला के पति पवन कुमार उर्फ दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल सास व ससुर लक्ष्मण यादव घर छोड़कर फरार हो गये हैं।

सदर अस्पताल में भर्ती पीड़िता के स्वजन मुकेश यादव ने बताया कि सहरसा जिले के बिहरा थाना अंतर्गत सत्तर गांव निवासी रविद्र यादव की पुत्री मनीषा की शादी चार- पांच वर्ष पूर्व ही सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा ठुटी टोला निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र पवन कुमार उर्फ दीपक यादव के साथ हुई थी। शादी के करीब दो वर्ष बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज प्रताड़ना को लेकर मनीषा के साथ मारपीट की जाती थी। शादी के बाद पहली लड़की के जन्म लेने पर ससुरालवालों द्वारा उसे गाली- गलौच करते रहते थे। इसके बाद एक बच्ची और हुई जो करीब डेढ वर्ष की थी। मनीषा की बड़ी बेटी अपने ननिहाल में रहती थी और छोटी बेटी अपनी मां के साथ पटुआहा में रहती थी। करीब छह माह पहले भी पटुआहा में सामाजिक स्तर पर लक्ष्मण यादव सहित उसके परिवारवालों को समझाया गया था। इसके बाद भी बीती रात ही सास, ससुर और उसके पति ने बच्ची सहित महिला को जहर खिला दिया। सुबह में ससुराल पक्ष वालों ने बताया कि आपकी बेटी व उसकी बच्ची मर गयी है। सुबह जब पटुआहा ठुटी टोला पहुंचा तो बच्ची को एक बोरा में रखकर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश में वे लोग जुटे हुए थे कि हमलोग के पहुंचने पर सारा मामला सामने आया। मनीषा घर के अंदर बेहोश पड़ी थी और बच्ची की मौत हो चुकी थी। ससुरालवालों की हैवानियत इतनी अधिक थी बच्ची की मौत होने के बाद उसे बोरा में रखकर उसे गाड़ने की तैयारी में थे। मनीषा को उसके मायके वालों ने ही तुरंत शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर मायकेवालों ने इस घटना की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की तहकीकात करनी शुरू कर दी। लक्ष्मण यादव के घर से प्लास्टिक बोरा में रखी बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया और कागजी खानापूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति पवन कुमार उर्फ दीपक यादव को गिरफ्तार किया वहीं अन्य की तलाश शुरू कर दी है। इधर पुलिस इस मामले में पा्रथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना को लेकर डीएसपी निशिकांत भारती सहित सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने भी घटनास्थल जाकर मामले की जांच पड़ताल की। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि इस मामले में पति पवन उर्फ दीपक यादव की गिरफ्तारी हुई है। घटना की गहन छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी