हुजूर! मेरे दोनों मासूम नतिनी को बरामद करा दीजिए

सहरसा। हुजूर! मेरे दोनों मासूम नतिनी को बरामद करा दीजिए। कहीं पुत्री की तरह दोनों नतिनी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:07 PM (IST)
हुजूर! मेरे दोनों मासूम नतिनी  
को बरामद करा दीजिए
हुजूर! मेरे दोनों मासूम नतिनी को बरामद करा दीजिए

सहरसा। हुजूर! मेरे दोनों मासूम नतिनी को बरामद करा दीजिए। कहीं पुत्री की तरह दोनों नतिनी की भी हत्या ना कर दें। शिनाख्त मिटाने के लिए बच्ची की हत्या होने की आशंका जताते हुए मृतका के पिता शाहपुर वार्ड नंबर चार के निवासी मो. अब्दुल मजीद शुक्रवार को बिहरा थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष से गुहार लगा रहे थे। उन्होंने रोते हुए पुत्री की पीट-पीटकर कर हत्या करने वाले दामाद समेत सभी आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।

मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मो. अब्दुल मजीद की पुत्री नसीमा खातून की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी। लगातार दो पुत्री जन्म लेने से आक्रोशित उसके ससुराल वाले बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर निवासी पति समेत स्वजनों ने बंद कमरे में बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से जख्मी बहू नसीमा को इलाज हेतु सहरसा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर पति अब्दुल रहमान, सास बीबी खातून, देवर मोहम्मद जिब्रेल, ननद बीबी सबीना और उसके पति मोहम्मद मुस्तकीम के विरुद्ध बिहरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं। वहीं इस हत्याकांड के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस द्वारा सघन छापेमारी जारी है। मगर घटना के 24 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।

------------

मासूम नुसरत और सोफिया की जान को है खतरा

----------

मृतका नसीमा की दो पुत्री चार वर्षीय नुसरत एवं एक वर्षीय सोफिया की जान को खतरा होने की आशंका जताई है। घटना के बाद दामाद द्वारा बच्ची को साथ ले फरार होने के बाद ननिहाल पक्ष चितित हैं।

----------

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है। जल्द दोनों मासूम को भी बरामद कर लिया जाएगा।

प्रमोद झा, थानाध्यक्ष, बिहरा।

chat bot
आपका साथी