पुलिस ने लूटी गई मक्का फसल व नाव खगड़िया से किया बरामद

सहरसा। कनरिया ओपी पुलिस ने कठडुमर के किसान मोहम्मद नईम व पवन चौधरी से लूटी गई मक्का एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:12 PM (IST)
पुलिस ने लूटी गई मक्का फसल व  नाव खगड़िया से किया बरामद
पुलिस ने लूटी गई मक्का फसल व नाव खगड़िया से किया बरामद

सहरसा। कनरिया ओपी पुलिस ने कठडुमर के किसान मोहम्मद नईम व पवन चौधरी से लूटी गई मक्का एक स्कूल से व मुरारी यादव का नाव खगड़िया जिले के अलौली थाना अंतर्गत मोहरा घाट के जंगल से बरामद किया। कनरिया ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार मरांडी ने बताया के मुरारी यादव के द्वारा सोमवार को दिए गए आवेदन के आलोक में सहायक अवर निरीक्षक एसके ठाकुर द्वारा पुलिस बल के साथ नाव के माध्यम से सूचना के आधार पर मझवारी गांव पहुंचे तो एक विद्यालय से 91 बोरा मकई को बरामद किया। उन्होंने बताया कि दो किसानों के 125 बोरी मक्का लूटी गई थी। शेष मक्का की बरामदगी को लेकर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में तीन लोगों को मझवारी गांव से हिरासत में लिया गया था। लेकिन पूछताछ के बाद संलिप्तता नहीं पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कौन बदमाश शामिल हैं उसका पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी