चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

सहरसा। सोमवार की शाम विशेष वाहन चेकिग अभियान के तहत पतरघट पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ओपी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:46 PM (IST)
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

सहरसा। सोमवार की शाम विशेष वाहन चेकिग अभियान के तहत पतरघट पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम भारत पेट्रोल पंप पतरघट के पास वाहन चेकिग कर रहे थे कि सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा। बाइक सवार ने अपना नाम फूलटेश कुमार पिता स्व. बिचकून यादव तथा दूसरे ने अपना नाम राजेश कुमार पिता त्रिवेणी प्रसाद यादव तमकुलहा थाना बसनही बताया है। उनलोगों ने बाइक की कोई कागजात नहीं रहने की बात कही। पुलिस को आशंका है कि उक्त अपाचे बाइक चोरी या लूट की है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

chat bot
आपका साथी