आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी, दो बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव में आपसी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह वर्चस्व के कारण एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की गई। वहीं गोलीबारी में शामिल दो बदमाश को ग्रामीणों ने हथियार एवं गोली के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:28 PM (IST)
आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी,   दो बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा
आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी, दो बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव में आपसी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह वर्चस्व के कारण एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की गई। वहीं गोलीबारी में शामिल दो बदमाश को ग्रामीणों ने हथियार एवं गोली के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बड़गांव पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी रवि कुमार झा एवं सोनामणि ठाकुर के बीच पूर्व से आपसी विवाद चल रहा है। इसी विवाद में वार्ड नंबर पांच के विपिन ठाकुर के साथ मारपीट की गई। मारपीट में जख्मी विपीन ठाकुर ने घर पहुंचकर स्वजनों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच रवि ठाकुर तथा सोनामणि ठाकुर द्वारा वर्चस्व कायम करने को लेकर जख्मी के घर के निकट स्थित कन्या मध्य विद्यालय के पास पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद जख्मी पक्ष के स्वजनों तथा ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर गोलीबारी कर रहे दो बदमाश को हथियार समेत पकड़कर खूंटे से बांध दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि बरामद हथियार और गोली को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष रहमान अंसारी ने बताया कि दोनों बदमाश को हिरासत में लिया गया है। मौके से एक देसी कट्टा, एक देसी मास्केट, एक जिदा कारतूस, तीन खोखा तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी