भूमि विवाद में चली दर्जनों चक्र गोलियां, एक जख्मी

सहरसा। शहर के नया बाजार पासवान टोला वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में दर्जनों चक्र गोलियां चलाई गई। दो पक्षों के बीच चली गोली में एक अवकाश प्राप्त चौकीदारी विशुनदेव पासवान जख्मी हो गये वहीं एक भैंस को दो गोली लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:57 PM (IST)
भूमि विवाद में चली दर्जनों  चक्र गोलियां, एक जख्मी
भूमि विवाद में चली दर्जनों चक्र गोलियां, एक जख्मी

सहरसा। शहर के नया बाजार पासवान टोला वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में दर्जनों चक्र गोलियां चलाई गई। दो पक्षों के बीच चली गोली में एक अवकाश प्राप्त चौकीदारी विशुनदेव पासवान जख्मी हो गये, वहीं एक भैंस को दो गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

मौके से चार खोखा पुलिस ने बरामद किया है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने विवादित भूमि पर पुलिस कैंप लगा दिया है। दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छटटू और मुनर पासवान एवं मनोज दूबे के बीच चार बीघा जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। जमीन घेरने के लिए एक पक्ष के लोगों ने ईंट गिरा दिया और शुक्रवार की सुबह दर्जनों लोग वहां पहुंचकर जमीन घेरने की कोशिश करने लगे जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। एकाएक गोलियां चलनी शुरू हो गयी। इसी बीच किसी ने झोपड़ीनुमा छप्पर में आग लगा दिया। वहीं गोलीबारी की घटना में एक पक्ष के रिटायर्ड चौकीदार के बाएं पांव में गोली लगी। वहीं भैंस के गर्दन व पेट के पास गोली लगी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी है। सदर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी