अधेड़ का नदी किनारे मिला शव

सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नम्बर 13 निवासी एक अधेड़ की संदेहास्पद मौत हो गई। शव स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:44 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:44 AM (IST)
अधेड़ का नदी किनारे मिला शव
अधेड़ का नदी किनारे मिला शव

सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नम्बर 13 निवासी एक अधेड़ की संदेहास्पद मौत हो गई। शव सुगमा नदी के किनारे से बरामद होने के बाद मौत को लेकर कई चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार मृतक का शव सोनवर्षा थाना व बनमा ईटहरी ओपी के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सुगमा नदी के समीप से सोमवार की सुबह बरामद किया गया। मृतक अशोक मुखिया (48) रविवार दोपहर बकरी के चारा हेतु घर से निकले थे जो वापस घर लौट कर नही आए। जिसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। सोमवार की सुबह अशोक मुखिया का शव सोनवर्षा राज थाना व बनमा ईटहरी ओपी सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सुगमा नदी के समीप पाया गया। शव को परिजन घर लेकर आ गये। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं डूबने से मौत होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या की गई है। मृतक के सिर पर चोट का निशान तथा नाक से बह रहा खून बह रहा था। मौत की खबर सुन मृतक को देखने लोगो की भीड़ उसके आवास पर जमा होने लगी। जबकि मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया। वही परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों व पत्नी के आने तक सुरक्षित रखा गया है। मालूम हो कि मृतक अशोक मुखिया मछली बेचने का काम करता था तथा उसकी पत्नी दिल्ली मे अपने लड़का तथा अन्य परिवार के साथ रहती थी। सोनवर्षा पुलिस ने बताया कि मामला बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र का है। जबकि बनमा ईटहरी ओपीध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी