स्वस्थ शरीर के लिए महत्वपूर्ण क्रिया है योग : गणपति गुप्ता

सहरसा। योग एक महत्वपूर्ण क्रिया है जो ना सिर्फ हमें एक स्वस्थ सुंदर और आकर्षक शरीर प्रदान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:26 PM (IST)
स्वस्थ शरीर के लिए महत्वपूर्ण 
क्रिया है योग : गणपति गुप्ता
स्वस्थ शरीर के लिए महत्वपूर्ण क्रिया है योग : गणपति गुप्ता

सहरसा। योग एक महत्वपूर्ण क्रिया है जो ना सिर्फ हमें एक स्वस्थ सुंदर और आकर्षक शरीर प्रदान करता है, बल्कि तमाम तरह के रोगों से भी हमारी सुरक्षा करता है। यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। वर्तमान कोरोना महामारी के समय योग, प्राणायाम अधिक आवश्यकता महसूस होने लगी है क्योंकि आएदिन लोगों की ऑक्सीजन की कमी की समस्या आने लगी है। यह कहना है योग शिक्षक गणपति गुप्ता है। उनका कहना है कि इस समय योग और प्राणायाम वरदान साबित हो सकता है। इसे एक प्रयोग से समझ सकते हैं। कहा कि आप प्राणायाम करने से पहले अपने सांसों को रोकने की अधिकतम सीमा को नोट कर लें और फिर अनुलोम-विलोम प्राणायाम दस मिनट करने के पश्चात पुन: प्रयोग को दोहराएं तो आप निश्चित ही अधिक देर तक सांसों को रोक पाएंगे। यह एक छोटा सा नमूना है योग तथा प्राणायाम के अनगिनत फायदे हैं। इसलिए योग करें, रोज करे और स्वस्थ रहें। घर में रहें और सुरक्षित रहे। इसके अलावा प्रतिदिन गिलोय का सेवन करें। तुलसी, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग से बना काढ़ा का सेवन करें। कोरोना काल में यह दोनों विधि वरदान साबित होगी।

chat bot
आपका साथी