तब रामफल केहन बनल छ भोजन .

सहरसा। दिन के बारह बजे थे। स्थान पटेल मैदान स्थित बाढ़ राहत शेड। शेड में टेबुल और कुसि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:52 PM (IST)
तब रामफल केहन बनल छ भोजन .
तब रामफल केहन बनल छ भोजन .

सहरसा। दिन के बारह बजे थे। स्थान पटेल मैदान स्थित बाढ़ राहत शेड। शेड में टेबुल और कुर्सियां लगी हुई हैं। डीडीसी राजेश कुमार वहां मौजूद कर्मियों को निर्देशित कर रहे हैं। उनका जोर शारीरिक दूरी और सफाई पर दिखा। इतने में कुछ बच्चे, किशोर और महिलाएं पहुंचते हैं। डीडीसी के निर्देश पर शेड से बाहर हैंडवास से उन्हें हाथ साफ करवाया जा रहा है। इसके बाद खाने के मेज पर सभी बैठना शुरू करते हैं। डीडीसी यहां हस्तक्षेप करते हुए सभी को दूरी बनाकर बैठने को कहते हैं। यह सब हो ही रहा था? कि अचानक वहां कला संस्कृति मंत्री डा. आलोक रंजन की गाड़ी पहुंचती है। किसी ने इसकी सूचना डीडीसी को दी वो लपक कर गेट पर पहुंच कर मंत्री की अगवानी में पहुंचे। मंत्री ने तत्काल पूछा भोजन शुरू हो गया। बात करते-करते मंत्री खाने वाले कमरे में पहुंचते हैं। खाने की क्वालिटी की जानकारी डीडीसी से लेते वो किचेन में पहुंच जाते हैं। यहां वो खुद से चावल, दाल व सब्जी का बर्तन खोलकर देखने लगे। डीडीसी से कहा खाना की क्वालिटी में समझौता नहीं हो इसका ध्यान रखें। आपलोग बढि़या काम कर रहे हैं यही जज्बा बनाए रखें। इसके बाद वो भोजन के कमरे में पहुंचे। वहां खाना खा रहे एक बुर्जुग पर उनकी नजर पड़ी। मंत्री ने तत्काल उसे पहचान लिया और उसका हालचाल पूछने लगे। स्थानीय भाषा में पूछा कि हालचाल हो रामफल। हालचाल के बाद उन्होंने लगे हाथ भोजन के स्वाद के बारे में भी पूछ लिया। कहा तब रामफल केहन बनल छ भोजन ? रामफल ने कहा खाना स्वादिष्ट बनल यै। इसके बाद मंत्री ने बताया कि चावल, दाल व सब्जी की क्वालिटी अच्छी है। वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा कि कल कितने लोगों ने खाना खाया था? बताया गया कि 97 लोगों ने खाया था। दिन के बारह बजे खाना शुरू होता है और रात के दस बजे तक खाना चलता है। इसी दौरान खाना खा रही एक महिला ने कहा कि भात दाल नहीं खाउंगी। रोटी या पूड़ी का इंतजाम करिये। इस पर अधिकारियों ने कहा कि विभाग गाइड लाइन के हिसाब से ही खाना बन रहा है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रवासी एवं स्थानीय जरूरतमंद परिवारों को भोजन की कमी ना हो इसके लिए कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा है। सरकार जरूरतमंदों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर नीरज सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी