घोड़दौर में लोगों के बीच हुआ मास्क का वितरण

सहरसा। बनमा ईटहरी प्रखंड के घोड़दौर पंचायत में पंचायत के मुखिया राजकुमार रंजन ने वार्ड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:21 PM (IST)
घोड़दौर में लोगों के बीच हुआ मास्क का वितरण
घोड़दौर में लोगों के बीच हुआ मास्क का वितरण

सहरसा। बनमा ईटहरी प्रखंड के घोड़दौर पंचायत में पंचायत के मुखिया राजकुमार रंजन ने वार्ड नंबर 13 में गुरूवार को लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया।

पंचायत के मुखिया राजकुमार रंजन उर्फ राजकिशोर यादव की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 13 में मास्क का वितरण किया गया। करीब चार दर्जन से भी अधिक लोगों के बीच मास्क का वितरण करते हुए मुखिया ने लोगों से नियमित मास्क पहनने की अपील की। वहीं मुखिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी में दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी ही सफल इलाज है। तभी हम कोरोना महामारी के चक्र को तोड़ सकते हैं। बिना काम का घर से बाहर नहीं निकले। सरकार के द्वारा लगाये गए लॉकडाउन नियम का पालन करें। उन्होंने जीविका दीदी के द्वारा निर्मित कपड़े की मास्क का वितरण किया है। मौके पर पंचायत सचिव सुबोध पासवान, कार्यपालक सहायक अजीत कुमार, त्रिपुरारी ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी