वैंटिलेशन की व्यवस्था करने के लिए मंत्री से किया आग्रह

सहरसा। स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री डॉ. आलोक रंजन में सहरसा स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:38 PM (IST)
वैंटिलेशन की व्यवस्था करने 
के लिए मंत्री से किया आग्रह
वैंटिलेशन की व्यवस्था करने के लिए मंत्री से किया आग्रह

सहरसा। स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री डॉ. आलोक रंजन में सहरसा सदर अस्पताल में वैटिलेशन की व्यवस्था को ले स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सहरसा अस्पताल में छह वैटिलेशन उपलब्ध है, परंतु तकनीशियन की कमी के कारण इस किसी काम का नहीं है। इसका फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार- पांच दिनों के अंदर वैटिलेशन के लिए तकनीशियन भेजे जाने का आश्वासन दिया।

राज्य के कला संस्कृति मंत्री ने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए रेमडिसिविर इंजेक्शन की कमी की जानकारी देते हुए इसकी तत्काल आपूर्ति कराए जाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कला संस्कृति मंत्री ने बताया कि एक साल पूर्व ही छह वेंटिलेटर सदर अस्पताल को सौंपा गया था। बावजूद इसके विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा का यह समय है ऐसे में लोगों को सर्तक रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी