जिले में कोरोना का विस्फोट मिले 104 नए संक्रमित मरीज

कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच जिस रफ्तार से हो रही है उसी र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:00 PM (IST)
जिले में कोरोना का विस्फोट मिले 104 नए संक्रमित मरीज
जिले में कोरोना का विस्फोट मिले 104 नए संक्रमित मरीज

कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच जिस रफ्तार से हो रही है, उसी रफ्तार से संक्रमित की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को जिले में 1396 लोगों के सैंपल की जांच की गई जिसमें से 104 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में 164 में से 22, कहरा में 136 में से 11, पंचगछिया में 55 में से एक, पतरघट में 47 में से तीन, सोनवर्षा में 205 में 10, नवहट्टा में 143 में पांच, सलखुआ में 53 में पांच, महिषी में 112 में एक, सौरबाजार में 112 में एक, बनमा में 37 में शून्य, सिमरी में 102 में 2, सहरसा बस्ती में 100 में 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बताया कि बुधवार को 1296 लोगों की जांच किट से, ट्रूनेट से 42 व आरटी पीसीआर टेस्ट 88 किया गया। जिन लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने शहरी क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया और लोगों से निदेश का पालन करने को कहा। इस दौरान एसडीओ शंभूनाथ झा, सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

पतरघट: पतरघट में प्रतिदन कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से लोगों में खौफ बढ़ने लगा है। बुधवार को 47 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच हुई। जिसमें 3 पॉजिटिव एवं 44 निगेटिव निकलना। मालूम हो कि बीते रविवार को पतरघट वार्ड चार की एक पॉजिटिव महिला की मौत हुई थी। उसी वार्ड का सोमवार को 58 लोगों की जांच हुई थी। जिसमें 3 पॉजिटिव और 55 निगेटिव निकला था। बुधवार को 47 लोगों की जांचोपरांत उसी पॉजिटिव परिवार के 3 सदस्य पॉजिटिव निकला है। वहीं स्थानीय लोगों ने पतरघट बाजार को कंटेंनमेंट जोन घोषित करने की मांग की है।

सोनवर्षा राज: सोनवर्षा प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 47 तक पहुंच गयी। इस बीच विराटपुर व जलसीमा में पॉजिटिव मरीजों के पाए जाने पर कंटेंनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किए गए कोरोना एंटीजन जांच में 6 लोगों का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है।

chat bot
आपका साथी