जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 20,

सहरसा। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:20 PM (IST)
जिले में संक्रमितों की संख्या
बढ़कर हुई 20,
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 20,

सहरसा। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो नए मरीजों का सैंपल पॉजिटिव आने पर जिले में एक्टिव केस की संख्या 20 हो गई है।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नए मिले दोनो पॉजिटिव मरीज पूर्व से ही क्वारंटाइन सेंटर में थे। इन दोनों को कर्पूरी छात्रावास स्थित विशेष आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी का इलाज चल रहा है। डीएम ने बताया कि अबतक जिले से 1577 सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें 1444 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है। इसमें 1346 निगेटिव तथा 59 पॉजिटिव आया है। 131 सैंपल का रिपोर्ट पेंडिग है। उन्होंने कहा कि 47 लोगों को स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। दो को विशेष इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।

डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन ने कैटेगरी बी के वैसे प्रवासी जो होम क्वारंटाइन में हैं, उनका डोर-टू-डोर हेल्थ चेकअप कराने की योजना बनाई है।

इस दौरान कैटेगरी ए के भी वैसे लोगों की जांच होगी, जो क्वारंटाइन की अवधि पूरा कर घर पर हैं। इन लोगों कें कोई लक्षण पाए जाने पर उनकी जांच होगी। इसमें से 50 लोगों का रैंडम सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि सोसायटी में कोई खतरा तो नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी 15 जून तक क्वारंटाइन सेंटर भी चलाए जाने की योजना है। इस क्रम में वहां रह रहे लोगों का भी नियमित स्वास्थ्य जांच चल रहा है। उन्होंने कहा कि नए आदेश के अनुसार बहुत ही दुकानें खुल गई है। ऐसे में लोग भीड़- भाड़ से बचने के लिए अनावश्यक बाहर नहीं निकले। खासकर 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद, दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कहा कि लोग बिना आवश्यक कार्य के बाहर नहीं निकलें। बहुत आवश्यक होने पर अगर निकलें, ते मास्क का उपयोग जरूर करें। मास्क के उपयोग से संक्रमण को बहुत हद तक रोका जा सकता है। डीएम ने लोगों से व्यक्तिगत अपील किया कि लोग यथासंभव घरों में रहें, खुद सुरक्षित रहें ओर दूसरों को सुरक्षित रखें।

chat bot
आपका साथी