कोरोना मरीजों के लिए प्राथमिकता के आधार पर हो ऑक्सीजन की आपूर्ति

सहरसा। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता के संदर्भ में शुक्रवार को निजी एव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:37 PM (IST)
कोरोना मरीजों के लिए प्राथमिकता के 
आधार पर हो ऑक्सीजन की आपूर्ति
कोरोना मरीजों के लिए प्राथमिकता के आधार पर हो ऑक्सीजन की आपूर्ति

सहरसा। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता के संदर्भ में शुक्रवार को निजी एवं सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्तिकर्ताओं, एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म में बैठक की। इस दौरान डीएम ने एजेंसियों को कोरोना मरीजों के लिए प्राथमिकता के आधार पर सरकारी एवं निजी अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का आदेश दिया। बैठक में आपूर्तिकर्ताओं द्वारा बताया गया कि सामान्य दिनों में चिकित्सा संबंधी जरूरतों के लिए 50 सिलेंडर प्रतिदिन की जरूरत होती है, लेकिन वर्तमान में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिए 100 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की आपूर्ति हेतु निजी एवं सरकारी अस्पतालों में मांग बढ़ी है। मुख्यत: दरभंगा स्थित ऑक्सीजन प्लांट से सहरसा जिले के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। साथ हीं भागलपुर से भी रिफीलिग कर ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। सदर अस्पताल, सहरसा में वर्तमान में 208 सिलेंडर उपलब्ध हो गया हैं, और वर्तमान में सदर अस्पताल में 8-10 सिलेंडर प्रतिदिन की खपत है। वहीं वर्तमान में निजी अस्पतालों में 100 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रतिदिन जरूरत है।

जानकारी दी गई कि गुरुवार को स्थानीय आपूर्तिकर्ता कोसी गैस एजेंसी को दरभंगा से एवं आलम गैस एजेंसी को भागलपुर से एक-एक ट्रक ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त हो चुका है। वहीं दरभंगा स्थित प्लांट में आलम गैस एजेंसी को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, जो शुक्रवार की संध्या तक सहरसा पहुंच जाएगा। उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति के लिए दरभंगा स्थित प्लांट से सहरसा जिला संबद्ध है। जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से भागलपुर से भी आज कोसी गैस एजेंसी को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा भागलपुर के जिलाधिकारी से दूरभाष से सम्पर्क कर सहरसा जिला के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति हेतु अनुरोध किया गया है। दरभंगा स्थित प्लांट में सहरसा जिला के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु एक वरीय उपसमाहर्ता की प्रतिनियुक्ति की गई है। सहरसा जिला में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता के अनुरूप आपूर्ति में अब कोई समस्या नहीं है। उन्होंने गैस एजेंसियों से कहा कि प्राप्त ऑक्सीजन सिलेंडर को प्राथमिकता के आधार पर कोविड मरीजों के इलाज हेतु निजी एवं सरकारी अस्पतालों को हीं उपलब्ध कराएं। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि अभी आपदा एवं क्राइसिस का समय है, जो भी सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं उसे अन्यत्र नहीं दें। सभी प्राप्त सिलेंडर का जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में रिकार्ड रखा जाएगा और वितरण किया जाएगा। जिले के तीनों आपूर्तिकर्ताओं एजेंसियों के लिए एक-एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिला प्रशासन की देख-रेख में हीं ऑक्सीजन सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि खाली सिलेंडर को यथाशीघ्र भेजकर रिफिल करा लें, वर्तमान में कोसी गैस एजेंसी के पास 50 एवं आलम गैस एजेंसी के पास 100 खाली सिलेंडर है जिन्हें तुरंत दरभंगा प्लांट भेजकर रिफिल कराने का निर्देश दिया गया। ऑक्सीजन की अन्य जिलों से प्राप्ति के संदर्भ में जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ेगी। सहरसा में हीं रिफीलिग प्लांट लगाने से जिला में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समस्या दूर होगी तथा अन्य जिलों को भी यहां से उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने इस संदर्भ में ऑक्सीजन गैस आपूर्तिकर्ताओं से कहा कि आप बड़े सप्लायर हैं सहरसा में हीं ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करें। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी हरसंभव सहयोग प्राप्त होगा। बैठक में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक, कोसी गैस एजेंसी एवं आलम गैस एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी