बाढ़ पीड़ितों को सहायता के नाम पर मिल रहा है पॉलिथीन

सहरसा। तटबंध के अंदर के पंचायतों को तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। परंतु अब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:47 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों को सहायता के नाम 
पर मिल रहा है पॉलिथीन
बाढ़ पीड़ितों को सहायता के नाम पर मिल रहा है पॉलिथीन

सहरसा। तटबंध के अंदर के पंचायतों को तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। परंतु अब तक इन लोगों को सहायता के नाम पर सिर्फ पॉलिथीन ही मिल पाया है।

नगर पंचायत सहित प्रखंड के 24 में से 18 पंचायत के लोग बाढ़ को झेल रहे हैं। विधायक जफर आलम ने प्रभावित की सूची बनाकर जिलाधिकारी सहित संबधित विभाग के मंत्री, प्रधान सचिव एवं मुख्यमंत्री तक को भेजा है। परंतु अबतक इन पंचायतों के लोगों को सहायता नहीं मिल पाई है। सीओ धर्मदेव चौधरी कहते हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का वे स्वयं भ्रमण कर रहे हैं। प्रभावित को तत्काल पॉलिथीन मुहैया कराया जा रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या बाढ़ प्रभावितों को पॉलिथीन मिल जाने से ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। धोधसम के पीडित सुखो देवी, रंजीत कुमार, गोपाल कुमार, कठडूमर के सरवन कुमार, बिनोद कुमार, रजिया देवी, मनोज यादव, धुनुपरा के ललन कुमार, कंतेश कुमार,राजेश कुमार, सुखिया देवी, सालु देवी, अरहुल देवी, बैद्यनाथ दास सहित अन्य कहते हैं कि बाढ़ प्रभावित की चिता न तो प्रशासन को है और न ही सरकार को। वहीं सीओ ने बताया कि धोधसम पंचायत में अबतक चार सौ लोगो को, धनुपरा पंचायत में 570 एवं कठडुमर पंचायत में 450 लोगों को पॉलिथीन दिया गया है।

chat bot
आपका साथी