विकास दिवस की रूप में मना नीतीश कुमार का जन्मदिन

सहरसा। सोमवार को जिला परिषद स्थित रेनबो रिसोर्ट में जनता दल यू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीती

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:59 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:59 PM (IST)
विकास दिवस की रूप में मना नीतीश कुमार का जन्मदिन
विकास दिवस की रूप में मना नीतीश कुमार का जन्मदिन

सहरसा। सोमवार को जिला परिषद स्थित रेनबो रिसोर्ट में जनता दल यू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70वां जन्म दिवस को विकास दिवस के रूप में मनाया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि जदयू जात की नहीं जमात की पार्टी है, इसी कारण जनमानस के बीच आकर्षक का केंद्र बना रहता है। इस अवसर पर विद्यासागर स्टडी सर्किल के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित होकर केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री सच्चे समाजवाद के व्यवहारिक पक्षकार है। उन्होंने समाज के हर तबके के लिए न्यायपूर्ण विकास किया हैं। प्रो. कुलानंद झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रॉल मॉडल प्रस्तुत किया है, उसे कई अर्थों में आज देश अनुसरण करने के लिए बाध्य हो गया है। अक्षय झा ने कहा कि विकास के लिए समाज में शांति और सद्भाव का होना जरूरी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने उदार धारा से सरकार और समाज के बीच एकता कायम किया है। मौके पर पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव हरेंद्र सिंह उर्फ पिटू सरकार के नेतृत्व में दिवारी (भरौली) पंचायत के मुखिया योगेंद्र ठाकुर अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने इनलोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य जिला प्रवक्ता सोहन झा एवं नव नियुक्त सहरसा विधानसभा प्रभारी रामचंद्र यादव को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर आनंदी मेहता, भगवान चौधरी, गरीब दास, दिनेश पासवान, सुशील यादव, मो. लुत्फुल्लाह, मो.मोहीउद्दीन राईन, हरेंद्र सिंह उर्फ पिटू सरकार, संजीत कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, अनुजा मिश्रा, सीमा गुप्ता, स्मिता सिन्हा, आफताब आलम बबलू, चंद्रभानु पिकू, गौरव बंटी, जवाहर यादव, शमशाद आलम, ज्ञानचंद झा, मधु झा, रेणु झा, अमरदीप शर्मा, प्रेम कुमार सिंह, कैलाश साह, योगेंद्र यादव, अमित मिश्रा, कौशल कुमार, वज्रमोहन विश्वकर्मा, विनय कुमार यादव, धीरज कुमार लालू, बबलू सिंह सहित कई शामिल थे

महिषी: बलुआहा कोशी बांध पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान विनय ठाकुर ,महेन्द्र राय ,अरूण राय ,पवन चौधरी,अजय राय ,अमरेन्द्र सिंह ,मो.फिरोज आलम ,मो.अफरोज आलम ,प्रमोद कुमार ,विश्भर राय ,मनोज साह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सोनवर्षा राज: प्रखंड जदयू अध्यक्ष जय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया। मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रदेव साह, अन्नु मंडल, हरदेव मुखिया, नंदकिशोर झा, नवल विश्वास, घनश्याम सिंह, धीरज कुमार पंकज, रोशन कुमार सिंह, संजय विश्वास, चूड़ामणि झा,मनोज यादव, वीरेन्द्र मंडल, पप्पू सिंह, दिलीप कुमार मंडल, बाबू साहेब मंडल, गजो महतो, अड़हुल देवी, बिन्दी देवी, जानकी देवी, राजेश सादा, उपेन्द्र मंडल, चंद्र किशोर राम, शैलेंद्र मंडल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बनमाईटहरी: जनता दल यू कार्यालय मेंप्रखंड जदयू अध्य्क्ष रमेश चंद्र यादव ने पहलाम में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता डा.कौकव सुल्ताना ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

सिमरीबख्तियारपुर: रायपुरा पंचायत के बढि़या गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार यादव, पवन राम, उपेंद्र यादव मानिक, ,लाल दास, कमलेश्वरी दास ,सुनील यादव ,पप्पू सिंह ,सदानंद सिंह ,सुमन सौरभ,मुरली सिंह,बबलू सिंह,जितेंद्र यादव, महेंद्र सिंह ,उदय सिंह,नागेश्वर दास,अरविद कुमार सिंह जोगिदर सा महेश्वरी दास रामशरण शर्मा मंटू सिंह, शंकर सिंह सहित अन्य मौजूद थे

कहरा: जदयू उपाध्यक्ष जवाहर यादव की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया। मौके पर विधानसभा प्रभारी रामचंद्र यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष संजीव खां, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश कामत,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो रहमतुल्लाह आदि मौजूद थे।

सलखुआ: जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चन्देश्वरी मेहता , अकलू दास, कारी लाल प्रखंड महां सचिव , जवाहर राम, अरविद यादव, दीप नारायण शर्मा, सियाराम मिस्त्री, कामेश्वर प्रसाद यादव, धनिक शर्मा , छोटे लाल महतों, गुलटेन यादव , निरमल यादव, सुकेश यादव, अरूण कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष साम्हखुर्द, जंतरी सादा ,अभय कुमार, जोगी यादव सहित आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी