एकजुटता से ही समाज का हो सकता है विकास

सहरसा। शहर के वार्ड नंबर आठ स्थित तैलिक साहु भवन के सभागार में साहु समाज से जीते पैक्स अध्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:34 PM (IST)
एकजुटता से ही समाज का हो सकता है विकास
एकजुटता से ही समाज का हो सकता है विकास

सहरसा। शहर के वार्ड नंबर आठ स्थित तैलिक साहु भवन के सभागार में साहु समाज से जीते पैक्स अध्यक्ष को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। सौरबाजार प्रखंड के गम्हरिया पंचायत से जीते सुनील कुमार, पवन साह, महिषी प्रखंड के आरापट्टी पंचायत से जीते श्रीकांत साह, महिसरहो पंचायत से जीती सुनीता देवी, तेलवा पश्चिमी पंचायत से भेदू साह, कुन्दह पंचायत से कृष्ण साह उर्फ भीम का स्वागत किया गया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता तैलिक साहु समाज सहरसा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव एवं संचालन भाजपा नेता राजीव रंजन साह ने किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय गुप्ता ने कहा कि जब तक समाज एकजुट नही होगा तब तक समाज का विकास सभंव नहीं है। पूर्व विधायक गुजेश्वर साह ने पैक्स अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए कहा कि हम समूह के साथ समाजिक समरसता, समाजिक एकता मे विश्वास करने से समाज आगे बढ़ता है। नप के पूर्व चैयरमैन श्यामसुदंर साह ने कहा कि जब सहरसा शहर में हमारा समाज एकजुट और मजबूत था तो उस समय नगरपालिका की राजनीति पर इस समाज का अधिपत्य था। लेकिन आज समाज मे विखंडन के कारण एक भी वार्ड पार्षद इस समाज से नही जीत पाया। सम्मान समारोह मे चिकित्सक डा. विमल कुमार, सुधींद्र राजहंस, सत्तरकटैया पंचायत की मुखिया विजयलक्ष्मी, पड़री मुखिया प्रतिनिधि मन्टुन साह, तेलवा पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि प्रहलाद साह, पूर्व संरपच रंजीत कुमार बबलू, विनोद साह, रंजीत साह, संजय साह, सत्यनारायण साह, दिनेश साह, प्रदीप गुप्ता, रामकृष्ण साह, अरविद साह, रमण साह, बबूअन साह, प्रो. ण्विवेकानंद साह, इंदल साह, रामनाथ साह, अमरेंद्र कुमार, पंकज साह, पुलकित साह, चन्द्र साह, रामाशीष गुप्ता, शिक्षक विनोद साह, सिकंदर साह, अनिल साह, संतलाल साह, ललन साह, मथुरा साह आदि ने समाजिक एकजुटता पर बल दिया।

chat bot
आपका साथी