नेपाल के सीमावर्ती रेलवे स्टेशनों पर है विशेष सुरक्षा: आइजी

सहरसा। शुक्रवार को रेल सुरक्षा बल के आईजी मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा ने सहरसा स्टेशन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 05:00 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 05:00 PM (IST)
नेपाल के सीमावर्ती रेलवे स्टेशनों पर है विशेष सुरक्षा: आइजी
नेपाल के सीमावर्ती रेलवे स्टेशनों पर है विशेष सुरक्षा: आइजी

सहरसा। शुक्रवार को रेल सुरक्षा बल के आईजी मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा ने सहरसा स्टेशन स्थित रेल सुरक्षा बल के आउट पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहरसा स्टेशन पर चल रहे सीसीटीवी का जायजा लिया। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि नेपाल देश के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सहरसा सहित रक्सौल, मोतिहारी स्टेशनों पर सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा के हर बिन्दुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़यी गयी है। वहीं समस्तीपुर मंडल को आरपीएसएफ की एक कंपनी दी गयी है। जो समय-समय पर जरूरत के हिसाब से अन्य स्टेशनों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेगी। जरूरत पड़ने पर सहरसा स्टेशन भी आरपीएसएफ की टुकड़ी भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सहरसा में मजदूरों की भीड़ काफी बढ जाती है। अभी से ही भीड़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी वहीं स्पेशल ट्रेन की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में महिला सुरक्षा को लेकर सुरक्षा को चौकस किया गया है। महिला पुलिस की भी तैनाती की गयी है। पुलिस बल के हिसाब से महिला पुलिस बल भी आउट पोस्ट पर तैनाती की जाएगी। जिससे महिला सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा सकें। आरपीएफ बैरक का जीर्णोद्धार किया गया है। सीसीटीवी से पूरे स्टेशन की निगरानी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी