वार्षिक आमसभा में बजट पारित

सहरसा। स्थानीय उच्च विद्यालय खेल मैदान प्रांगण में बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचाि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:16 AM (IST)
वार्षिक आमसभा में बजट पारित
वार्षिक आमसभा में बजट पारित

सहरसा। स्थानीय उच्च विद्यालय खेल मैदान प्रांगण में बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित जीविका कार्यक्रम के तहत गठित जनसेवा जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी संकुल संघ की महिलाओं ने शुक्रवार को वार्षिक आमसभा आयोजित कर बजट अनुमोदित किया। वार्षिक आमसभा में सचिव देवकी देवी द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जबकि अध्यक्ष जहुरा खातून द्वारा वर्ष 2019-20 के कार्ययोजना की प्रस्तुति की गई। सभा मे उपस्थित क्षेत्रीय समन्वयक जय कुमार जोशी ने संकुल संघ की गतिविधियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। जबकि जीविका के बीपीएम चन्द्रमोहन पासवान ने उपस्थित समूह की महिलाओं से समृद्धि की और बढ़ाने हेतु आह्वान किया गया। मौके पर बैंक कंसल्टेंट अरुण सिंह,क्षेत्रीय समन्वयक कुंतल कुमार, सामुदायिक समन्वयक मनोज कुमार भर्ती, रीना कुमारी, वन्दना कुमारी, नूतन देवी, रेखा देवी, प्रियंका कुमारी समैत सोनवर्षा, देहद, परड़िया, सोहा, लगमा, शाहपुर तथा खजुराहा पंचायत अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े हजारों महिलाओं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी