भवेश के घर से बड़ी संख्या में मिले हैं जमीन के कागजात

संवाद सूत्र सहरसा शहर के कहरा कुटी समीप पासवान टोला वार्ड नंबर छह के निवासी भवेश पासवान के घर भूमि विवाद के कारण हुई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद सदर पुलिस ने उसके घर से बड़ी संख्या में जमीन के कागजात और अन्य दस्तावेज बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:03 PM (IST)
भवेश के घर से बड़ी संख्या में 
मिले हैं जमीन के कागजात
भवेश के घर से बड़ी संख्या में मिले हैं जमीन के कागजात

संवाद सूत्र, सहरसा: शहर के कहरा कुटी समीप पासवान टोला वार्ड नंबर छह के निवासी भवेश पासवान के घर भूमि विवाद के कारण हुई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद सदर पुलिस ने उसके घर से बड़ी संख्या में जमीन के कागजात और अन्य दस्तावेज बरामद किया है। इससे इस बात को बल मिल रहा है वो जमीन के कागजात तैयार करता था। पुलिस इस मामले में भू-माफियाओं की कुंडली तलाशने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि भूमि विवाद के खेल में कई सफेदपोश भी शामिल हैं।

शहरी क्षेत्र सहित नरियार मौजा अंतगर्त जमीन के दाखिल खारिज से लेकर अन्य कार्यों में वह निपुण था। उसकी पैठ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह न तो सरकारी कर्मी है और न ही अंचल कार्यालय में कहीं सरकारी सेवक के रूप में पदस्थापित है। बावजूद अंचल कार्यालय में जाकर राजस्व कर्मचारी- अधिकारी के साथ बैठकर वो काम करते मिल जाते थे। भवेश पासवान के घर से बडी संख्या में जमीन का केवाला, रसीद, स्टांप पेपर सहित खतियानी कागजात आदि बरामद किया गया है। कागजातों का कई बंडल तो आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की घटना के बाद जो कागजात घर में बिखरा पड़ा था उसे समेटने में सदर पुलिस को तीन बड़े बोरा का इंतजाम करना पड़ गया। इसके घर में कम्प्यूटर सहित प्रिटर आदि भी लगे हुए थे।

----

बेचैन दिख रहे थे अंचलकर्मी

----

रविवार को जब भूमि विवाद में भवेश पासवान के घर पर हमला हुआ और आगजनी की सूचना मिली तो कहरा अंचल के कई कर्मी घटनास्थल के आसपास मंडराते दिखे। उनके चेहरे की हवाइयां उड़ रही थी। अंचल के कई कर्मी मौके पर बेचैन दिखे।

----

मुंशी के माध्यम से ही होता है काम

---

मुंशी के माध्यम से ही अंचल कार्यालय में लोगों का काम का निपटारा किया जाता है। सीधे कर्मी या अधिकारी के पास जाने के बाद महीनों तक चक्कर लगाने के बाद भी लोगों का काम नहीं होता है। आज भी दर्जनों लोग अपने दाखिल खारिज सहित अन्य कार्य को लेकर कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी