भाजपा जिलाध्यक्ष को मातृशोक, संवेदना

सहरसा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की 81 वर्षीय मां सरस्वती देवी का बुधवार की रात इलाज के दौर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:13 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष को मातृशोक, संवेदना
भाजपा जिलाध्यक्ष को मातृशोक, संवेदना

सहरसा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की 81 वर्षीय मां सरस्वती देवी का बुधवार की रात इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जिलाध्यक्ष के पिता चंद्रशेखर सिंह का निधन भी महज एक पखवाड़े पूर्व हो गया था। अत्यंत विनम्र और सहज स्वभाव की सरस्वती देवी अपने पीछे एक भरा- पूरा परिवार छोड़ गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. प्रभाकर सिंह गोल्ड मेडलिस्ट हैं। दूसरे सुधाकर सिंह और तीसरे भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह हैं।

जिलाध्यक्ष की मां के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और एक पखवाड़े के अंदर दोबारा शोकाकुल हुए परिजन को इस दुख सहन की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। संवेदना व्यक्त करने वालों में सांसद दिनेश चन्द्र यादव, पूर्व सांसद सह जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव, विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, डा. आलोक रंजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कार्तिक सिंह, डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, जिला महामंत्री श्रीकृष्ण झा, दिनेश कुमार यादव, अरुण कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रूद्र नारायण ठाकुर, प्राणमोहन सिंह, शिवभूषण सिंह, नमिता पाठक, मीरा रंजन, श्यामल पोद्दार, विनय कुमार झा, अमीर राम, जितेंद्र कुमार सिंह, चिकित्सा मंच के जिला संयोजक डॉ. शीलेंद्र कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. विजय शंकर, जिला कार्यालय मंत्री लक्ष्मीकांत झा, जिला मंत्री विजय कुमार गुप्ता, पंकज पाठक, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, यशपाल कौर, संजीव भगत, राजीव रंजन साह, लुकमान अली आदि शामिल हैं ।

chat bot
आपका साथी