विस सम्मेलन में महिला मोर्चा से किया सप्तशखी का गठन

सहरसा। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सहरसा विधानसभा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। मोचा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:13 AM (IST)
विस सम्मेलन में महिला मोर्चा 
से किया सप्तशखी का गठन
विस सम्मेलन में महिला मोर्चा से किया सप्तशखी का गठन

सहरसा। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सहरसा विधानसभा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। मोर्चा जिलाध्यक्ष रिकी देवी की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में आगामी चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने एक- एक बूथ पर सप्तसखी के गठन की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें एक आंगनबाड़ी, आशा दीदी, पंचायत प्रतिनिधि और जीविका दीदी को शामिल किया जाएगा। उन्होंने सप्तशखी गठन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ऑनलाइन जुड़े केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों व ऐतिहासिक निर्णयों को को घर-घर पहुंचाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने कोरोना काल में महिला मोर्चा के कार्यों को लोगों को बताने और सहरसा के महिला मोर्चा संगठन को धारदार बनाकर चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन को पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन, सुरेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नमिता पाठक आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के लिए महिलाओं को नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यों को घर-घर तक ले जाने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी