भाजपा युवा के नगर अध्यक्ष बने प्रिस

सहरसा। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने युवा नगर अध्यक्ष के रूप में प्रिस ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:15 PM (IST)
भाजपा युवा के नगर अध्यक्ष बने प्रिस
भाजपा युवा के नगर अध्यक्ष बने प्रिस

सहरसा। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने युवा नगर अध्यक्ष के रूप में प्रिस सिंह को मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रिस की कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के विचारों के प्रति गहरी आस्था को देखते हुए युवा नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रिस पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महाविद्यालय छात्र प्रमुख रह चुके हैं। साथ ही साथ छात्र संघ चुनाव 2018 में सर्व नारायण सिंह महाविद्यालय से कोषाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार भी रह चुके हैं। बजरंग दल एवं विश्व हिदू परिषद के कई कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय भूमिका वर्षों से निभाते आ रहे हैं। इनके मनोनयन पर कई लोगों ने खुशी जाहिर की है।

chat bot
आपका साथी