पीएम मोदी के कार्यकाल में कोसी को मिले कई सौगात

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक विकास की नई ऊंचाई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 05:50 PM (IST)
पीएम मोदी के कार्यकाल में 
कोसी को मिले कई सौगात
पीएम मोदी के कार्यकाल में कोसी को मिले कई सौगात

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। मोदी सरकार-2 की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक वर्ष के दौरान कई निर्णय लिया जिसने देश की छवि को बदलकर रख दी है। यह बातें शनिवार को शहर के मंगलम रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर क्रांति से लेकर नागरिकता क्रांति तक मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। भाजपा के वरीय नेता डॉ. रामनरेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद यह मोदी सरकार की ही देन है कि जम्मू-कश्मीर का अलग झंडा हटाकर अब वहां सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लहराने लगा है। अब वहां के लोगों को केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का भी फायदा मिलने लगा है। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि कोसी क्षेत्र के लोगों को कई सौगात मिली है। महिषी तारा स्थान होकर बलुआहा-भेजा होते हुए उचैठ मधुबनी तक फोरलेन सड़क का कार्यारंभ किया गया। एनएच 106 एवं 107 के निर्माण कार्य में तेजी आयी। वहीं सुपौल से त्रिवेणीगंज, पिपरा, अररिया होते हुए गलगलिया तक नई रेल लाइन का तोहफा मिला। सहरसा शहर से सटे सिहौल में बन रहे पावर ग्रिड देश के बड़े ग्रिड में से एक हैं। पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना संकट काल में भी लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही अपनी सूझबूझ से कोरोना के संक्रमण को बढ़ने नहीं दिया। जिसके कारण आज हम सब सुरक्षित है। 7 जून को शाम चार बजे गृहमंत्री अमित शाह द्वारा वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। जिले के 800 बूथ शक्ति केन्द्र पर कार्यकर्ता उन्हें सुनेंगे। पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार की ही देन है कि महिषी कोसी तटबंध के अंदर 70 वर्ष बाद लोगों को बिजली मिली है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, श्यामल पौद्दार, श्रीकृष्ण झा, विपिन प्रकाश, अरूण चौधरी, आरती सिंह, नमिता पाठक, यशपाल कौर, शिवभूषण सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, बजरंग गुप्ता, मनोज चौधरी, मनीष चौधरी, रंजीत चौधरी, राजीव रंजन साह, सुमित सिन्हा, सिकू सिन्हा, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी