जनसंवाद की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक

सहरसा। आगामी सात जून को गृहमंत्री अमित शाह के प्रदेश के सभी बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:06 PM (IST)
जनसंवाद की सफलता को
लेकर भाजपा की बैठक
जनसंवाद की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक

सहरसा। आगामी सात जून को गृहमंत्री अमित शाह के प्रदेश के सभी बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होने वाले डिजिटल जनसंवाद की सफलता को लेकर महिषी विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन साह ने बैठक की। महिषी मंडल उत्तरी भाग भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यक्रम की सफलता पर विचार विमर्श किया। उत्तरी भाग के मंडल अध्यक्ष पन्नालाल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महामंत्री श्रीकृष्ण झा, रामविनय यादव, घूरन ठाकुर, दिलीप सिंह, गौरीशंकर पासवान, चंद कुमार यादव, शिवकुमार पासवान, किशोर साह, अरविद कुमार, ईश्वर लाल बिहारी, विजय राम, अरुण कुमार चौधरी, सिकू सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दुसरी तरफ उत्तरी मंडल अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं के विचार विमर्श किया गया।

chat bot
आपका साथी