भाजपा ने बूथ स्तर पर कमेटी को सशक्त बनाने का लिया निर्णय

सहरसा। प्रखंड के दुर्गा स्थान समदा परिसर में शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। उतरी मंडल अध्यक्ष महावीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर गठित कमेटी को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:49 PM (IST)
भाजपा ने बूथ स्तर पर कमेटी को 
सशक्त बनाने का लिया निर्णय
भाजपा ने बूथ स्तर पर कमेटी को सशक्त बनाने का लिया निर्णय

सहरसा। प्रखंड के दुर्गा स्थान समदा परिसर में शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। उतरी मंडल अध्यक्ष महावीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर गठित कमेटी को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही पार्टी मजबूत होती है। पार्टी को गांव स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की होती है। गांव स्तर पर पार्टी मजबूत रहने से पंचायत चुनाव में इसका लाभ मिल सकता है। बैठक के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प देकर उन्हें नमन किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष विपीन प्रकाश, रमेश शर्मा, पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार, सदानंद मेहता, पवन मेहता, विपीन कुशवाहा, बिटू कुमार, अजय कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी