मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए शुरू हुई तैयारी

संस सहरसा एक जनवरी 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार की शाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 05:28 PM (IST)
मतदाता सूची पुनरीक्षण 
के लिए शुरू हुई तैयारी
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए शुरू हुई तैयारी

संस, सहरसा: एक जनवरी 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार की शाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

डीएम ने बताया कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक नवंबर को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निदेशानुसार एक जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत एक नवंबर 2021 से दावा-आपत्ति दाखिल किया जाएगा। सात नवंबर और 21 नवंबर को विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। 20 दिसंबर को दावा- आपत्ति का निराकरण किया जाएगा तथा पांच जनवरी 2022 को निर्वाचक नामवली का अंतिम प्रकाशन होगा। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम का प्रचार- प्रसार करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ता नियुक्त किए जाने की बात कही, जो इस उस भाग के पंजीकृत निर्वाचक हों। कहा कि निर्वाचक सूची में दावा- आपत्ति हेतु आनलाइन आवेदन किया जाएगा। वोटर हेल्पलाइन पर एन्ड्रायड मोबाइल एप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए 74 सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजेंद्र दास, 75 सहरसा विधनसभा क्षेत्र के प्रदीप कुमार झा, 76 सिमरीबख्तियारपुर की अनिशा सिंह व महिषी के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विनय कुमार मंडल पर्यवेक्षण करेंगे। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विद्यानंद मिश्र, राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहीर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू नेता मानवेंद्र ठाकुर, माकपा जिलामंत्री रंधीर यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी