जिउतिया पर्व के साथ आज होगा कहरा में मतदान

सहरसा। दूसरे चरण में प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज सुबह से प्रखंड क्षेत्र के सभी 12 पंचायतों में विभिन्न मतदान केंद्र पर मतदान होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:12 PM (IST)
जिउतिया पर्व के साथ आज होगा कहरा में मतदान
जिउतिया पर्व के साथ आज होगा कहरा में मतदान

सहरसा। दूसरे चरण में प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज सुबह से प्रखंड क्षेत्र के सभी 12 पंचायतों में विभिन्न मतदान केंद्र पर मतदान होगा।

महिलाएं जिउतिया पर्व को लेकर दो दिनों उपवास रखने के साथ ही मतदान के लिए कतार मे लगेगी। निर्जला व्रत के कारण मतदान प्रतिशत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसको लेकर बूथों पर किसी भी तरह का कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है। कहीं-कहीं विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा टेंट की व्यवस्था की गयी है।

मालूम हो कि मिथिला को पर्व त्योहार की भूमि कहा जाता है। यहां मनाए जाने वाले जितिया पर्व का खास महत्व है। यह पर्व माता अपने संतानों की लंबी उम्र के लिए करती है। इस बार जिउतिया महापर्व मंगलवार से शुरू होकर मतदान के दिन गुरुवार को शाम में समाप्त होगा। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का निर्जला निराहार रहकर अपने संतानों की लंबी उम्र व सुरक्षित जीवन की प्रार्थना करेगी है। प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए 1144उम्मीदवार में से 611 महिला उम्मीदवार हैं लेकिन महिलाओं की आस्था के महापर्व के दिन मतदान होने से महिला मतदाता और उम्मीदवार निराश दिख रही हैं। हालांकि तमाम पर्व होने से साथ-साथ चुनाव भी एक महापर्व है।जिसको लेकर सभी ग्रामीणों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। दिवारी पंचायत के कलस्टर मतदान केंद्र पर मौजूद कलस्टर मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार ने बताया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया तैयार हो चुकी है।मतदान केंद्र पर मतदाताओं व कर्मियों के लिए सभी व्यवस्था उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी