हमलावरों ने भूमि विवाद में एक व्यक्ति को मारी गोली

सहरसा। भूमि विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसे शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जख्मी 45 वर्षीय गुलाब यादव के भाई अमरेंद्र यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की देर रात की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:56 PM (IST)
हमलावरों ने भूमि विवाद में 
एक व्यक्ति को मारी गोली
हमलावरों ने भूमि विवाद में एक व्यक्ति को मारी गोली

सहरसा। भूमि विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसे शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जख्मी 45 वर्षीय गुलाब यादव के भाई अमरेंद्र यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की देर रात की है। मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के घोपा गांव निवासी गुलाब यादव अपने घर में सोए हुए थे। रात के करीब दो बजे वह पेशाब करने के लिए बाहर निकले तो पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने उसपर गोली चला दी। संयोगवश गोली उनके बांह में लगी। गोली की आवाज सुनकर घर के लोगों के जगने पर हमलावर भाग गये। आनन-फानन में उसे सहरसा शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी के घरवालों ने बताया कि घोपा के ही युगेश्र यादव, अभिषेक, मनीष आदि ने ही एकजुट होकर घात लगाकर गोली चलायी। जिसमें वे जख्मी हुए। घटना का कारण जमीन विवाद बताते हुए कहा कि इससे पहले भी आरोपितों ने जान मारने की धमकी दी थी। जिस मामले में जख्मी गुलाब यादव की पत्नी ने घैलाढ़ थाना से लिखित शिकायत की थी। जख्मी की हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।

chat bot
आपका साथी