डॉक्टर हत्याकांड में शामिल अमित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहरसा। शहर के दंत चिकित्सक डॉक्टर किशोर कुमार भास्कर के हत्या में शामिल तीसरा आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:24 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:24 AM (IST)
डॉक्टर हत्याकांड में शामिल अमित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डॉक्टर हत्याकांड में शामिल अमित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहरसा। शहर के दंत चिकित्सक डॉक्टर किशोर कुमार भास्कर के हत्या में शामिल तीसरा आरोपित अमित यादव को पुलिस ने शहर के अंबेडकर चौक के समीप से गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व में ही डॉक्टर की पत्नी नेहा कुमारी एवं उसका प्रेमी बमबम (डॉक्टर का फुफेरा भाई) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि तीसरे आरोपित सलखुआ थाना क्षेत्र के माठा गांव निवासी अमित कुमार यादव की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। सूचना मिली कि वह सहरसा आया था जिसके बाद अनुसंधानकर्ता जयशंकर कुमार द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को बताया कि बमबम जब सहरसा में रहकर पढ़ाई करता था उसी समय से उसकी दोस्ती हुई थी। घटना के दिन वह बोला कि एक फार्म भरना है और तुम्हें नौकरी मिल जाएगी। इसी लालच में हम उसके साथ बाइक से सहरसा पहुंचे थे। उसने बताया था कि एक व्यक्ति से मिलने पूर्णिया जाना है। जिस कारण हम डॉक्टर के कार की पिछली सीट पर बैठ गये। उसने पुलिस को बताया कि बमबम अपने साथ ही पिस्तौल लाया था और उसे देकर बोला कि गोली मार दो। लेकिन हम पिस्तौल उसे दे दिये जिसके बाद वह कार चला रहे डॉक्टर के चालक की सीट के पीछे से गोली मार दिया जो गोली सीट में छेद करते हुए डॉक्टर को लग गई उसके बाद गर्दन में गोली मार दिया। अमित ने बताया कि वह डर गया। वह कार से भागने की कोशिश की परंतु कार का गेट नहीं खुल रहा था तो शीशे को नीचे कर खिड़की के सहारे वह निकल गया और खेत होकर भाग गया। उसने बताया कि वह गोली नहीं चलाया था। हालांकि पुलिस इस मामले में अमित की संलिप्तता को लेकर पूरी तहकीकात में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सलखुआ थाना के एक मामले में अमित करीब तीन वर्ष पहले जेल जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को दंत चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

chat bot
आपका साथी