ऐपवा ने मनाया कर्ज मुक्ति दिवस

सहरसा। किसानोंमजदूरोंछोटे-छोटे व्यापारियों और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:13 AM (IST)
ऐपवा ने मनाया कर्ज मुक्ति दिवस
ऐपवा ने मनाया कर्ज मुक्ति दिवस

सहरसा। किसानों,मजदूरों,छोटे-छोटे व्यापारियों और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के सभी प्रकार के कर्ज की माफी को लेकर महिला संगठन ऐपवा,स्वयं सहायता समूह संघर्ष समिति,किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने कर्ज मुक्ति दिवस मनाया।

इस मौके पर भाकपा माले जिला सचिव ललन यादव, खेग्रामस राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम, मनरेगा मजदूर सभा जिला सचिव रमेश शर्मा और नगर सचिव कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक देश में दो नीति अपना रही है। एक तरफ जनता के टैक्स के पैसे से कॉरपोरेट घरानों, पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रुपया माफ कर दिया है वहीं दूसरे तरफ कोरोना महामारी में अपनी रोजगार खो चुकी किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और गरीब महिलाओं के छोटे-छोटे कर्ज माफ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उल्टे इस महामारी में भी प्राइवेट बैंकों, माइक्रो फाइनांस कंपनियों के द्वारा गरीब महिलाओं को कर्ज चुकाने के दवाब दे रही है जो सरासर अन्याय है। हम सरकार से कर्ज मुक्ति दिवस आयोजित कर मांग करते हैं कि सभी छोटे कर्जों की वसूली पर 31 मार्च, 2021 तक रोक लगाए, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं के सामूहिक कर्ज माफ करे, एक लाख रुपये तक का निजी कर्ज चाहे वो सरकारी, माइक्रो फाइनेंस संस्थानों अथवा निजी बैंकों से लिए गए लोन का लॉकडाउन के दौरान का सभी किस्त माफ करे। इस मौके पर नईम आलम, रंधीर ठाकुर, पवन ठाकुर, सुलेखा देवी,त्रिफुल देवी, सुनीता देवी, मजदूर नेता रमेश पासवान, आशा देवी, सत्तरकटैया प्रखंड के पुरीख पंचायत में रीना देवी, बरहशेर में कुंती देवी, रकिया में अनिता देवी, पंचगछिया में पारो देवी, सिहौल में काजल देवी,सत्तर में मंचन देवी, भेलवा में रंजना देवी ने नेतृत्व किया। वहीं नवहट्टा के रामनगर में विलक्षण शर्मा, पवन मेहता,सुलेखा देवी सहित सोनबरसा, महिषी, सौरबाजार व अन्य जगहों पर कर्ज मुक्ति दिवस मनाया गया।

chat bot
आपका साथी