मशरूम की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी : निदेशक

सहरसा। किसानों को रबी एवं खरीफ फसल के अलावा मशरूम की खेती करना लाभदायक होगा। इससे कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:24 PM (IST)
मशरूम की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी : निदेशक
मशरूम की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी : निदेशक

सहरसा। किसानों को रबी एवं खरीफ फसल के अलावा मशरूम की खेती करना लाभदायक होगा। इससे किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। यह बातें मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में आयोजित क्षेत्रीय एवं प्रसार सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अनुसंधान निदेशक डॉ. ईश्वर सिंह सोलंकी ने कही।

उन्होंने फसल के अलावा डेयरी फार्म, बकरी पालन से भी जुड़ने का भी किसानों से आग्रह किया। मंडन भारती कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान के अनुसंधान निदेशक डॉ. उमेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं विज्ञानियों द्वारा अतिथियों को बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। बैठक में किसानों से संबंधित कृषि समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिकों द्वारा शोध परियोजना तैयार कर शोध किये जाने की जानकारी दी गई। किए गए शोध से निकले प्रतिफल को किसानों के खेतों तक पहुंचाने का लक्ष्य बताया गया। वहीं कृषि से जुड़ी समस्याओं को अनुसंधान केंद्र में रखने की सलाह किसानों को दिया गया। आयोजित बैठक में जोन-टू के अंतर्गत आने वाले आठ जिले सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज तथा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर से संबंधित कृषि विज्ञान केंद्र, अनुसंधान संस्थान एवं कृषि महाविद्यालय के विज्ञानी एवं पदाधिकारी के अलावा किसान चंद्रशेखर ठाकुर, मोहित यादव, जवाहर ठाकुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी