जलजमाव और सड़क दुर्घटना से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

सहरसा। धबौली- पस्तपार मुख्य सड़क के केशवपुर वार्ड 12 के सामने सड़क पर लगे पानी के कारण बराबर हो रहे दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:41 PM (IST)
जलजमाव और सड़क दुर्घटना से 
नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
जलजमाव और सड़क दुर्घटना से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

सहरसा। धबौली- पस्तपार मुख्य सड़क के केशवपुर वार्ड 12 के सामने सड़क पर लगे पानी के कारण बराबर हो रहे दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया। लोग उक्त जगह सड़क के जल्द जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। कुछ समय सड़क जाम के कारण यातायात अवरुद्ध रहा। पूर्व मुखिया राजेश कुमार रजनीश सहित कुछ ग्रामीणों द्वारा समझाने के बाद सड़क जाम हटा।

स्थानीय लोगों का कहना था कि चार महीने पूर्व उक्त सड़क मार्ग का जीर्णोद्धार कराया गया। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी स्थानीय लोगों ने सड़क के ऊंची कराने की मांग की थी। सड़क पर दो से तीन फीट पानी लग जाता है। अधिकारियों तथा ठीकेदार द्वारा भी आश्वासन दिया गया था लेकिन उसी स्थितित में सड़क को छोड़ दिया गया। जिस कारण न सिर्फ अगल बगल के घरों में पानी घुस जाता है बल्कि प्रतिदिन इस स्थान पर छोटी-मोटी दुर्घटना होती है। स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर एक सप्ताह के भीतर उक्त सड़क का ऊंचीकरण नहीं किया गया तो स्थानीय लोग प्रखंड मुख्यालय में अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अर्जुन राम, बबलू राम, दौना देवी, जयकृष्ण राम, सुनील ठाकुर , सिटू, ललन सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी