जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वाधान में फजलगंज स्थित इंडोर हाल में चौथी जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के बालिका-बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु व भार वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में तीन दर्जन खिलाड़ी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:22 PM (IST)
जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर
जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वाधान में फजलगंज स्थित इंडोर हाल में चौथी जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के बालिका-बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु व भार वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में तीन दर्जन खिलाड़ी शामिल हुए। उद्घाटन जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव विनय कृष्ण ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।

वुशु एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर पटना में होने वाली राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य निर्णायक के रूप में अरविद कुमार व कुमार उज्ज्वल तथा सहायक निर्णयक माधव मिश्रा, निखिल कुमार, धनंजय कुमार, अमन शर्मा एवं सुजीत मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बालकसब जूनियर अंडर 14 आयु वर्ग के 28 किलोग्राम भार सत्य प्रकाश, 32 किलोग्राम में पुष्कर आर्य, 36 किलोग्राम में युवराज यादव को कांस्य पदक, आनंद समर्थ को सिल्वर पदक जबकि स्वर्ण पदक युवराज आनंद ने प्राप्त किया । इसी वर्ग के 48 किलोग्राम में शशि भूषण दुबे कांस्य, आदित्य राज सिल्वर तथा मनीष कुमार गुप्ता एवं कृषराज स्वर्ण पदक विजेता रहे। जबकि 60 किलोग्राम में उज्जवल राज मिश्रा को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

बालिका सब जूनियर अंडर 14 आयु वर्ग के 20 किलोग्राम में यशस्विनी को रजत जबकि नव्या कुमारी को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 24 किलोग्राम में प्रिसेस उमंग, 32 किलोग्राम नैंसी कुमारी, 36 किलोग्राम में निशा कुमारी विजेता रही। जूनियर बालक अंडर 16 आयु वर्ग के 45 किलोग्राम में हर्ष राज आनंद, 60 किलोग्राम में पवन कुमार, 65 किलोग्राम में आदित्य राज ने सिल्वर और रितिक राज स्वर्ण पदक, 70 किलोग्राम में अभिनंदन राजपूत, 75 किलोग्राम में सत्यम दुबे, प्रतीक सोनी और हिमांशु चौबे जबकि 80 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित कुमार पांडेय विजयी रहे। जूनियर बालिका अंडर 16 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम में नव्या राय तथा 52 किलोग्राम में सपना कुमारी विजयी रही। वहीं सीनियर बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में खुशबू कुमारी, 56 किलोग्राम में शारदा कुमारी तथा 70 किलोग्राम भार वर्ग में रानी दुबे को विजेता घोषित किया गया। बालक सीनियर वर्ग के 56 किलोग्राम भार में राजू कुमार, 60 किलोग्राम में माधव कुमार मिश्रा, 65 किलोग्राम नवल किशोर सिंह को विजेता घोषित किया गया।

chat bot
आपका साथी