नगर थाना में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

रोहतास। नगर थाना सासाराम परिसर में स्थित महिला हेल्प डेस्क के शुक्रवार को शुभारंभ किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 06:38 PM (IST)
नगर थाना में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ
नगर थाना में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

रोहतास। नगर थाना सासाराम परिसर में स्थित महिला हेल्प डेस्क के शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन एसपी आशीष भारती ने किया।

एसपी ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न करना संगीन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। थाने में आने वाली महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए सरकार स्तर से महिला हेल्प डेस्क समस्त थानों में बनाया जा रहा है। अब महिलाएं बिना घबराएं महिला हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी समस्या को रखेंगी। बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा के प्रति सदैव गंभीर रहने का शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही नारी सुरक्षा के तहत संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं पर होने वाले अपराध को रोकने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर थाना में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। अबतक डेहरी, सासाराम मुफस्सिल, दरिगांव, करगहर, शिवसागर, बिक्रमगंज, दावथ, काराकाट, सूर्यपुरा, अकोढ़ीगोला व एससी-एसटी थाना डेहरी में महिला हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर दिया है। एसपी को नगर थाना परिसर में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर एसपी के अलावे सासाराम सदर डीएसपी विनोद कुमार रावत, नगर थाना के निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, दरिगांव थानाध्यक्ष उमेश कुमार, नगर थाना के सहायक प्रभारी ब्रजेश कुमार सहित थाना के अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

महिला पुलिस ही महिलाओं की सुनेंगी समस्या:

नगर थाना में महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी एसआइ शोभा रानी को बनाया गया है। इससे महिलाओं को अपनी समस्या बताने में झिझक भी नहीं होंगी। वे महिलाआओं को आसानी से समस्याएं बता सकेंगी और पुलिस उन समस्याओं का निराकरण करेगी। इससे महिलाओं पर होने वाले अपराध को रोकने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के लिए अब प्रयास तेज हो जाएंगे। अब नारी को सम्मान मिलेगा सुरक्षा मिलेगी और उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। यह सभी कार्य शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप हो रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति और नारी सुरक्षा है।

chat bot
आपका साथी