हत्या मामले में महिला गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के लिलवछ गांव से पुलिस ने बुधवार को दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला कमलेश पंडित की 40 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी बताई जाती है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि महिला को उसके घर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:02 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:02 PM (IST)
हत्या मामले में महिला गिरफ्तार
हत्या मामले में महिला गिरफ्तार

रोहतास। थाना क्षेत्र के लिलवछ गांव से पुलिस ने बुधवार को दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला कमलेश पंडित की 40 वर्षीया पत्नी प्रभावती देवी बताई जाती है।  थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि महिला को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया कि दो दिन पूर्व आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसमें प्रभावती देवी समेत 10 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी