कार्यकर्ताओं की बदौलत जदयू को बनाएंगे नंबर वन पार्टी : उपेंद्र कुशवाहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत जदयू बिहार की नंबर वन पार्टी बनेगी। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को स्थानीय होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सह बातें कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:43 PM (IST)
कार्यकर्ताओं की बदौलत जदयू को बनाएंगे नंबर वन पार्टी : उपेंद्र कुशवाहा
कार्यकर्ताओं की बदौलत जदयू को बनाएंगे नंबर वन पार्टी : उपेंद्र कुशवाहा

जागरण टीम, डेहरी आनसोन : रोहतास। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत जदयू बिहार की नंबर वन पार्टी बनेगी। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को स्थानीय होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सह बातें कही। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है। न्याय के साथ विकास व हर हाथ को रोजगार मिला है। अब कार्यकर्ताओं को नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए जमकर काम करना होगा, जिससे पार्टी प्रदेश में नंबर वन बन सके। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में जो विचारधारा 1994 से शुरू हुई थी, उसे मजबूती देते हुए कार्यकर्ता जमीनी मतभेद से ऊपर उठकर पार्टी को मजबूत करें। जिस प्रकार मेरा जिले में स्वागत किया गया है, उससे एक बात तो साफ है कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का संकल्प ले चुके हैं।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने किया। प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह व नगर अध्यक्ष प्रमोद महतो ने श्री कुशवाहा को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व विधायक रणवीर नंदन सिंह, श्याम बिहारी राम, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता आलोक सिंह, रविद्रनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, अमरीश चौधरी, रिकू सिंह, अनिल सिंह, बिदा चंद्रवंशी, डा. निर्मल सिंह, रिकू सोनी, दीपक कुमार शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, शोभा चंद्रवंशी, सविता नटराज, रजिया कामिल अंसारी, कृष्णा पटेल, राजू प्रधान समेत अन्य मौजूद थे।

वहीं अकोढ़ीगोला के बांक गांव में श्री कुशवाहा का स्वागत किया गया। उन्होंने उकत गांव निवासी राजू सिंह के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौतपर स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उसके बाद मौके पर अभय सिंह, अशोक सिंह, नीतीश कुशवाहा, डब्लू कुशवाहा, बनारसी कुशवाहा, पिटू कुशवाहा, अशोक चन्द्रवंशी, रामजी गुप्ता, सिकंजय सिंह, झुन्ना सिंह, रेखा गुप्ता, अनिल सिंह समेत अन्य मौजूद थे। जबकि राजपुर में प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ झुन्ना व प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में श्री कुशवाहा के समक्ष बसपा नेता मेवालाल राम कार्यकर्ताओं के साथ जदयू में शामिल हो गए। मौके पर बडन सिह, डा. निर्मल कुमार, अजय पांडेय, गोपाल पाठक, अनिल चौधरी, हृदन कुशवाहा, पूर्व मुखिया नरेंद्र सिंह, मुकेश पटेल, नंदकुमार सिंह, सु देव चंद्रबंशी, लालबाबु पासवान, टुनटुन साह, हदिस अंसारी, ईश्वरचंद्र कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे। इसके पूर्व नासरीगंज प्रखंड के मंगरांव में कमलेश उपाध्याय के घर पहुंच उनके पुत्र के पानी में डूबने से हुई मौत के बाद परिजन को सांत्वना दी व दुख की घड़ी में परिवार के साथ रहने की बात कही। उपेंद्र कुशवाहा के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता आलोक सिंह ने भी शोक संत्पत परिवार को सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग व उनके साथ खड़ा रहने की बात कही।

chat bot
आपका साथी