सूर्यपुरा में 50 बीघा में लगी गेंहू की फसल जलीकर राख

थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को आग लगने से लगभग 50 बीघा खेत में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बलिहार पंचायत के चांवरिया गांव के खलिहान में आग लगने से लालबाबू सिंह का डेढ़ बीघा भैया राम सिंह का डेढ़ बीघा बलिराम सिंह का दो बीघा तथा दुर्गा सिंह का पांच कट्ठा की गेंहू की फसल जल गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:42 PM (IST)
सूर्यपुरा में 50 बीघा में लगी गेंहू की फसल जलीकर राख
सूर्यपुरा में 50 बीघा में लगी गेंहू की फसल जलीकर राख

संवाद सूत्र, सूर्यपुरा : रोहतास। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को आग लगने से लगभग 50 बीघा खेत में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बलिहार पंचायत के चांवरिया गांव के खलिहान में आग लगने से लालबाबू सिंह का डेढ़ बीघा, भैया राम सिंह का डेढ़ बीघा, बलिराम सिंह का दो बीघा तथा दुर्गा सिंह का पांच कट्ठा की गेंहू की फसल जल गई। मुखिया रणजीत सिंह द्वारा सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाई। खलिहान में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है।

वहीं डबरियां गांव के समीप पराली की आग पछुआ हवा के सहारे इतनी तेज हो गई कि देखते ही देखते श्रीकांतपुर गांव के समीप पहुंच गई। जिसमें रामसकल सिंह का 10 बीघा, महेंद्र सिंह का 10 बीघा, धर्मेंद्र सिंह का 10 बीघा, शैलेंद्र सिंह का पांच बीघा व शहेंद्र सिंह का पांच बीघा की गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।

इसके अलावा नीलकंठपुर गांव के समीप खेत मे रखा मवेशी का चारा भी आग से स्वाहा हो गया। मुखिया सरफराज अहमद व जितेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों तथा किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसानों ने घटना की सूचना सीओ अनिल प्रसाद सिंह व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह को देते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की है। वही कई किसानों ने सूर्यपुरा थाने में दमकल की व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

खलिहान में रखा चार बीघे का गेहूं जलकर राख

संवाद सूत्र, परसथुआ : रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के हरनाथपुर गांव स्थित खलिहान में सोमवार को आग लगने से एक किसान के चार बीघा खेत का हार्वेस्टर से काट कर वहां रखा गया गेहूं जल कर राख हो गया। इसके अलावा खलिहान में स्थित झोपड़ी में रखा मोटर पंप सेट सहित चार चौकी व अन्य सामग्री भी जल गई। जानकारी के अनुसार किसान सर्वेश मिश्र के खलिहान में शॉर्ट सर्किट से यह घटना घटी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। वहीं पदमसी डिहरा गांव में भी आग लगने से भूसा समेत अन्य सामग्री जलने की बात बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी