हमें अनवरत सीखना ,समझना और उसका जीवन में करना है प्रयोग : भीखुभाई

रोहतास स्थानीय राधा शांता महाविद्यालय परिसर में चल रहे भाजपा का तीन दिवसीय आवासीय जिला का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:28 PM (IST)
हमें अनवरत सीखना ,समझना और उसका जीवन में करना है प्रयोग : भीखुभाई
हमें अनवरत सीखना ,समझना और उसका जीवन में करना है प्रयोग : भीखुभाई

रोहतास : स्थानीय राधा शांता महाविद्यालय परिसर में चल रहे भाजपा का तीन दिवसीय आवासीय जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया द्वारा सत्र लेने के बाद इसका समापन हुआ। सभी सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी तथा संचालन जिला प्रवक्ता संजय कुमार तिवारी ने किया।

संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अनवरत सीखना है ,समझना है और उसका जीवन में प्रयोग करना है। उन्होंने कहा कि विचार, संगठन और उसकी पद्धति महत्वपूर्ण है और हम जनसंघ काल से हीं एक संकल्प लेकर चल रहे हैं और वह है देशहित सर्वोपरी,मां भारती को परम वैभव की ओर ले जाना है। इसीलिए हम सदैव भारत माता की जय का घोष लगाते हैं और मां भारती का जय तभी होगा, जब हम सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनेंगे जो आज के दिनों में भारत के सफल नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र हो चुका है। इससे पहले प्रथम सत्र पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने लिया। जिनका विषय आत्म निर्भर भारत था। वहीं वर्ग अध्यक्ष पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद थे। द्वितीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो ने हमारा विचार परिवार विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को रेखांकित करते हुए विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के विषय और उनके मां भारती के प्रति समर्पण, उनके उद्देश्य आदि के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस वर्ग के वर्गाध्यक्ष पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव थे। जिन्होंने शिवनारायण महतो की सांगठनिक उपलब्धियों और पूर्व के दायित्व से परिचय कराया। इस प्रशिक्षण सत्र में जिला महामंत्री अमृता सिंह उर्फ डिपल सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिट्टू सिंह, राकेश सिन्हा, प्रकाश गोस्वामी, महेंद्र ओझा,अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विनोद कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ भोला,सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, रवि पासवान, बलिराम यादव , विशाल कुमार, संतोष कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी