हम दुनिया से नाता तोड़ सकते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं : अमरेंद्र प्रताप

रोहतास हम यहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण देने नहीं आए हैं यहां सभ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:09 PM (IST)
हम दुनिया से नाता तोड़ सकते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं : अमरेंद्र प्रताप
हम दुनिया से नाता तोड़ सकते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं : अमरेंद्र प्रताप

रोहतास: हम यहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण देने नहीं आए हैं, यहां सभी प्रशिक्षित हैं। हम एक दूसरे के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान करने आए है। प्रशिक्षण शिविर में एक दूसरे के साथ विचारों का आदान प्रदान होता रहता हैं। तभी आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। स्थानीय राधा शांता महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय जिला भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने के उपरांत कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने यह बातें कही।

उन्होंने कहा कि हम दुनिया से नाता तोड़ सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं। वह एक विचारधारा है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों को लेकर आरएसएस के प्रयास से वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई थी। हम अपने पुरखों को याद करते हैं और मन के अंदर की ²ढ़ इच्छाशक्ति के भाव को पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को कैसे संपन्न बनाना है, इस विचार के साथ हम आगे बढ़ें। कार्यकर्ता अपने देश को सु²ढ़ और सशक्त बनाएं। उन्होंने वीर सावरकर के विरुद्ध कटाक्ष करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए रोष भी व्यक्त कियाद्य मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने भी प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तथा संचालन जिला प्रवक्ता संजय तिवारी ने किया। शिविर में आएएस कालेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, राजेश्वर राज, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ,भोला सिंह ,सुधीर सिंह ,अजय यादव, महेंद्र ओझा, सुरेंद्र शर्मा, प्रकाश गोस्वामी, देव कुमार मिश्रा, नवीन नटराज ,बलराम प्रसाद, विशाल कुमार, अभय प्रजापति, विनोद कुशवाहा, संतोष कुमार समेत जिले भर के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी