आठवें चरण पंचायत चुनाव के लिए कोचस - डेहरी प्रखंड में मतदान कल

आठवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए डेहरी तथा कोचस प्रखंड में बुधवार को मतदान होना है। इसे ले सोमवार को संबंधित प्रखंड कार्यालयों पर मतदान कर्मियों ने अपना योगदान कर लिया। मतदान कार्य के लिए कुल 2759 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 09:02 PM (IST)
आठवें चरण पंचायत चुनाव के लिए कोचस - डेहरी प्रखंड में मतदान कल
आठवें चरण पंचायत चुनाव के लिए कोचस - डेहरी प्रखंड में मतदान कल

जागरण टीम, कोचस/डेहरी : रोहतास। आठवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए डेहरी तथा कोचस प्रखंड में बुधवार को मतदान होना है। इसे ले सोमवार को संबंधित प्रखंड कार्यालयों पर मतदान कर्मियों ने अपना योगदान कर लिया। मतदान कार्य के लिए कुल 2759 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव कराने को ले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन मतदान को पूरी तरह निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के लिए प्रयासरत है। चुनाव कार्य में लगे संबंधित कर्मियों व अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

एसपी आशीष भारती ने बताया की चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित सभी थाना क्षेत्रों पर बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर लगातार उनपर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान कार्य के लिए कुल 2759 कर्मी प्रतिनियुक्त : दोनों प्रखंडों में मतदान कार्य के लिए कुल 2759 कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। कार्मिक कोषांग की प्रभारी सह वरीय उप समाहर्ता अनु कुमारी के अनुसार कोचस प्रखंड में मतदान कर्मी 1224 तथा 113 पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। डेहरी प्रखंड में 1308 मतदानकर्मी तथा 114 पोलिग मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

दोनों प्रखंडों में 824 पदों पर 2963 उम्मीदवार चुनाव मैदान में : दोनों प्रखंडों में 824 पदों पर 2963 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें डेहरी प्रखंड में जिला परिषद,बीडीसी ,मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य तथा पंच के 396 पदों के लिए 1504 तथा कोचस प्रखंड में 428 पदों के लिए कुल 1459 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दो लाख 12 हजार 304 मतदाता डालेंगे वोट : कोचस तथा डेहरी प्रखंड में कुल दो लाख 12 हजार 304 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें कोचस प्रखंड के 14 पंचायतों में पुरुष मतदाता 57180 तथा महिला मतदाता 52104 समेत कुल एक लाख नौ हजार 289 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डेहरी प्रखंड 13 पंचायतों में पुरुष मतदाता 53930 तथा महिला मतदाता 49084 समेत कुल एक लाख तीन हजार 015 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। दोनों प्रखंडों में 24 नवंबर को वोटिग तथा 26 नवंबर को मतगणना होगी।

chat bot
आपका साथी