सब्जी विक्रेताओं व जरूरतमंद परिवारों को दिए जाएंगे छह मास्क

कोविड की चपेट में आए नगर निकाय के कई वार्डों में साफ सफाई व सैनिटाइज नहीं किए जाने की शिकायत पर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों व सिटी मैनेजरों के साथ बैठक की। कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइज कराना एक आवश्यक कड़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 05:40 PM (IST)
सब्जी विक्रेताओं व जरूरतमंद परिवारों को दिए जाएंगे छह मास्क
सब्जी विक्रेताओं व जरूरतमंद परिवारों को दिए जाएंगे छह मास्क

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। कोविड की चपेट में आए नगर निकाय के कई वार्डों में साफ सफाई व सैनिटाइज नहीं किए जाने की शिकायत पर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों व सिटी मैनेजरों के साथ बैठक की। कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइज कराना एक आवश्यक कड़ी है। वायरस के प्रसार को हम सैनिटाइजेशन के द्वारा ही रोक सकते हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सासाराम सहित कई जगहों के ईओ को कार्य में शिथिलता व लापरवाही को ले फटकार भी लगाई। वहीं सब्जी विक्रेताओं व जरूरतमंद परिवारों को छह मास्क उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया।

डीएम ने कहा कि जिला मुख्यालय को नगर परिषद द्वारा इस कोरोना महामारी के दौरान भी सैनिटाइज नहीं कराना गंभीर मामला है। अगर तत्काल सैनिटाइज कार्य के लिए अमल नहीं किया गया तो स्थिति भयावह हो सकती है। उन्होंने ईओ अभिषेक आनंद को तत्काल शहर को सैनिटाइज कराने, मोहल्लों की गलियों में महीनों से नहीं हो रहे कूड़ा उठाव को यथाशीघ्र हटवाने व शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सब्जी विक्रेताओं व जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर छह मास्क उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने इंसेंटिव सैनिटाइजेशन के लिए उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की। विशेषकर सासाराम, डेहरी व बिक्रमगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों को हिदायत दी कि सफाई कार्य व सैनिटाइज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारियों ने सशक्त स्थाई समिति व बोर्ड द्वारा लिए जा रहे गलत निर्णयों को भी डीएम के समक्ष रख हस्तक्षेप की मांग की।

chat bot
आपका साथी