वाल्मीकि देव जयंती समारोह का आयोजन
वाल्मीकि देव जयंती समारोह का आयोजन
प्रखंड के जमुआ गांव में शनिवार को पासी समाज के लोगों ने वाल्मीकि देव जयंती का आयोजन किया।
Publish Date:Sat, 31 Oct 2020 04:51 PM (IST) Author: Jagran
रोहतास। प्रखंड के जमुआ गांव में शनिवार को पासी समाज के लोगों ने वाल्मीकि देव जयंती का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने वाल्मीकि देव की पूजा अर्चना की। बतौर मुख्य अतिथि मोहनिया की जिला पार्षद गीता देवी व प्राचार्य राजाराम पासी ने वाल्मीकि के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चे मन से असहाय व गरीबों की सेवा ही सही मायने में उनकी पूजा है। अध्यक्षता सुनील कुमार व पूर्व मुखिया अयोध्या पासी ने की। मौके पर समाज के शाहाबाद अध्यक्ष बाबुधन पासी, संजय पासी, नंदजी पासी समेत कई अन्य उपस्थित थे ।