रोहतास में 81 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान, बारिश में भी दिखा उत्साह

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी टीकाकरण अभियान के दौरान शनिवार को जिले में कुल 81 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। भारी बारिश के बाद भी टीका को ले लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से ही लोग टीकाकरण केंद्रों पर कतार लगाए दिखे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:52 PM (IST)
रोहतास में 81 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान, बारिश में भी दिखा उत्साह
रोहतास में 81 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान, बारिश में भी दिखा उत्साह

जागरण संवाददाता:सासाराम, रोहतास। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी टीकाकरण अभियान के दौरान शनिवार को जिले में कुल 81 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। भारी बारिश के बाद भी टीका को ले लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से ही लोग टीकाकरण केंद्रों पर कतार लगाए दिखे। टीका को ले बढ़ रही जागरूकता के कारण पिछले कई दिनों से लगभग सभी टीका केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है। जिला प्रशासन के साथ-साथ जिला स्वास्थ्य समिति एवं टीकाकरण अभियान में सहयोग कर रही युवा पीढ़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा टीकाकरण के एक दिन पूर्व ही इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी दिए जाने का भी प्रभाव दिख रहा है। टीकाकरण की जानकारी मिलने पर लोग सुबह से ही अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे है। शाम पांच बजे तक लगभग सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। लिहाजा लोगों के बढे उत्साह के कारण भीड़ देखी जा रही है। जिले के सभी प्रखंड अस्पतालों के अलावा अन्य जगहों पर भी कैंप लगाकर लोगों को टीका दिया जा रहा है। टीकाकरण के लिए लोगों में होड़:

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी टीकाकरण अभियान के शुरुआती दौर में लोग वैक्सीन लेने से कतराते थे। लेकिन संक्रमण के दूसरी लहर के बाद से ही टीकाकरण अभियान में काफी तेजी देखी गई। कहीं-कहीं तो टीकाकरण के लिए लोगों को मारामारी करते भी देखा गया। लोग टीका लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में देखें जा रहे हैं। इससे यह मालूम चलता है कि लोग संक्रमण को लेकर सजग हुए हैं और टीकाकरण के प्रति सकारात्मक सोच आई है।

6.33 लाख लोगों को दिया गया टीका:

जिले में अब तक कुल 6.33 लाख से अधिक लोगों को टीका दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 6 लाख 33 ह•ार 194 लोगों को टीकाकरण किया गया है, जिसमें 5 लाख 48 ह•ार 912 लोगों को प्रथम डोज का टीका दिया गया है। तो वहीं 84 ह•ार 282 लोगों को दूसरे डोज का टीकाकरण किया गया है। जिले में अब तक कुल 3 लाख 58 ह•ार 785 पुरुष को टीका दिया गया है। वहीं 2 लाख 74 ह•ार 293 महिलाओं को टीका दिया गया है।

जिले में टीकाकरण कराने में युवा वर्ग आगे:

जिले में जारी टीकाकरण अभियान में अभी तक युवा पीढ़ी सबसे आगे है। जिले में 18 से 44 वर्ष के बीच टीका लेने वालों की संख्या तीन लाख 6 हजार से अधिक है। वही 45 से 60 वर्ष वाले लोगों की संख्या 1 लाख 71 हजार से अधिक है जबकि 60 वर्ष से ऊपर लोगों की संख्या एक लाख 55 ह•ार के आसपास है।

दूसरे डोज पर दिया जा रहा जोर:

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाक्टर आरकेपी साहू ने बताया कि टीकाकरण अभियान के दौरान दूसरे डोज के लिए जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे डोज के लिए डीएम द्वारा भी निर्देशित किया गया है कि दूसरे डोज की प्रक्रिया पर फोकस किया जाए। कहा कि जिन लोगों ने प्रथम टीका ले लिया है और दूसरे डोज का समय पूरा हो गया है वे लोग जल्द से जल्द टीकाकरण केंद्रों पर टीका लें, ताकि तीसरी लहर आने से रोका जाए। चिकित्सकों के अनुसार जब तक दूसरे डोज का टीका नही लिया जाएगा तब तक कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है।

chat bot
आपका साथी