सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल

???? ??????? ???????? ??????? ????? ?? ???????? ?? ??? ???? ?????????? ??? ?? ????? ????? ???? ?? ??? ???? ?? ????????? ?????? ?? ?? ??? ?? ????? ?????? ???? ?? ??? ?????? ??? ???? ??? ??????? ?????????? ?????? ?????

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:15 AM (IST)
सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल
सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल

रोहतास। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में  एक महिला मजदूर सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद महिला मजदूर को बाहर रेफर कर दिया गया है।

पहली घटना एनएच 30 पर कटियरा गांव के समीप हुई।जहां सड़क पार करने के दौरान क्रुजर वाहन के चपेट में आने से महिला मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गई है। घायल अनिता देवी पलामू निवासी पांकी थाना क्षेत्र के संतु पासवान की पत्नी बताई जाती है। गंभीर रुप से घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक बीएचयू रेफर कर दिए है। दूसरी घटना सासाराम चौसा पथ के गंगवलिया वन के पास घटित हुई। जिसमें एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। घायल बक्सर जिलान्तर्गत चौसा थानाक्षेत्र के शिवपुर निवासी  अजय कुमार बताया जाता है। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी