हादसा : दादी के अंतिम संस्कार के दौरान सोन में डूबने से दो की मौत

दरिहट थाना क्षेत्र के श्मशान घाट पर मंगलवार को शव जलाने के बाद सोन नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से एक युवक व एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से दोनों के शव को बरामद कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:50 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:50 PM (IST)
हादसा : दादी के अंतिम संस्कार के दौरान सोन में डूबने से दो की मौत
हादसा : दादी के अंतिम संस्कार के दौरान सोन में डूबने से दो की मौत

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑनसोन : रोहतास। दरिहट थाना क्षेत्र के श्मशान घाट पर मंगलवार को शव जलाने के बाद सोन नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से एक युवक व एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से दोनों के शव को बरामद कर लिया है।

थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि दरिहट बाजार निवासी बसंत प्रसाद अपनी माता के अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों के साथ श्मशान घाट गए हुए थे। शव जलाने के बाद मृतक के पोते व बनारसी प्रसाद के बेटे विकास कुमार 22 वर्ष व शिवकुमार राम के पुत्र धनजी कुमार 13 वर्ष नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। दोनों को को डूबता देख स्वजनों व ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगा उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों और गोताखोरों के सहारे शव ढूंढने में लग गई। करीब दो घंटे बाद दोनों शव को बरामद किया जा सका।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि एक चिता को जलाने के लिए वे श्मशान घाट गए थे, पर उन्हें क्या पता था कि तीन शवों को मुखाग्नि देनी पड़ेगी। बता दें कि मृतक विकास कुमार अपनी दादी का शव जलाने गया था, जिसके साथ उसका पड़ोसी धनजी कुमार भी गया था, जहां यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अनामिका कुमारी ने मृतक के स्वजनों से मिल उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी