रोहतास में शौच को गई महिला को ट्रक्टर ने रौंदा, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन गांव में रविवार को शौच करने सड़क किनारे गई महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका सीमा देवी 26 वर्ष मकराइन निवासी उपेन्द्र सिंह की पत्नी थी। घटना के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर हंगामा किया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:50 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:50 PM (IST)
रोहतास में शौच को गई महिला को ट्रक्टर ने रौंदा, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
रोहतास में शौच करने सड़क किनारे गई महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

रोहतास, जेएनएन। डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन गांव में रविवार को शौच करने सड़क किनारे गई महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका सीमा देवी 26 वर्ष  मकराइन निवासी उपेन्द्र सिंह की पत्नी थी। घटना के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर हंगामा किया।

अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने कुचला

मृतका के पति उपेन्द्र सिंह ने बताया कि सीमा घर से बाहर शौच करने गई थी। इसी दौरान अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। सीमा की नौ माह की एक पुत्री हैं और पति किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उपेन्द्र ने बताया कि आज तक हमे ना राशन कार्ड मिला है और ना ही कोई सरकारी सुविधा। जब भी हम आवेदन वार्ड पार्षद को देते थे तो वे बोले कि आपका कार्ड बन जाएगा। खुले में शौच मुक्त गांव घोषित होने के बाद भी उसके घर में शौचालय नहीं बना। जिससे पूरा परिवार खुले में शौच को विवश है।

अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर के परिचालन से हादसा

अगर उसके घर शौचालय बन गया होता तो आज सीमा को जान नहीं गंवानी पड़ती। इस संबंध में वार्ड पार्षद दीपक प्रसाद ने बताया कि मृतक महिला बहुत ही गरीब परिवार से है। राशन कार्ड फार्म भर कर नगर परिषद को दिया गया, फिर भी नहीं बन सका। गांव में एक मात्र सामुदायिक शौचालय है, पर शौचालय के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके चलते महिलाएं शौच के लिए सड़क किनारे जाती हैं। वहीं महिला को धक्का लगने के बाद परिजन तथा आस-पास के लोग प्रशासन के खिलाफ अवैध रूप से चल रहे बालू लदे ट्रैक्टरों एवं ट्रक चालकों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दुर्घटना का कारण अनियंत्रित अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर एवं ट्रक चलाया जा रहा है। इस घटना के कारण गांव मे रोड पर जाम लगाने से  काफी देर तक अफरा तफरी मची रही और हंगामा की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डालमियानगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह एवं डेहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने परिजनों को आपदा राशि के तहत 20 हजार रुपये देने की जाने के बाद जाम को हटाया गया और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी