जीवों की रक्षा के लिए करनी होगी वनों की सुरक्षा : डीएफओ

रोहतास। वन नहीं तो जीव नहीं जीवों की रक्षा के लिए हम सभी को आगे आकर वनों की सुरक्षा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 04:41 PM (IST)
जीवों की रक्षा के लिए करनी होगी वनों की सुरक्षा : डीएफओ
जीवों की रक्षा के लिए करनी होगी वनों की सुरक्षा : डीएफओ

रोहतास। वन नहीं तो जीव नहीं, जीवों की रक्षा के लिए हम सभी को आगे आकर वनों की सुरक्षा करनी होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे एवं वन का होना जरूरी है। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में वन एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जैव विविधता दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वन प्रमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने उक्त बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं वन को बचाने के लिए हम सभी को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा। वनों की रक्षा स्वयं करनी होगी, तभी वन प्राणियों को बचाया जा सकता है। कहा कि वन जीव की रक्षा के लिए उनकी सुरक्षा भी करनी होगी, तभी वन जीवों को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के कोषाध्यक्ष केवल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय की छात्रा श्वेता कुमारी ने गीत के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लिए संदेश दिया। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने किया। उन्होंने भी पर्यावरण एवं जैव विविधता पर अपना विचार रखा। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाल बाजार की मुख्य सड़कों पर भ्रमण कर जीवों की रक्षा एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा का उद्घोष कर लोगों को जागरूक करने का काम किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी