अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत ,एक अन्य की हालत गंभीर

रोहतास करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:35 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत ,एक अन्य की हालत गंभीर
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत ,एक अन्य की हालत गंभीर

रोहतास : करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई ,जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मृतक सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धौडांड़ निवासी विवेक कुमार 17 वर्ष स्व रंजीत सिंह के पुत्र बताए जाते हैं। गंभीर रूप से जख्मी शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार निवासी प्रिस का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

स्वजनों ने बताया की विवेक कोनार में अपने मामा अंगद कुमार के यहां रहते थे। रविवार की सुबह में घर से गाय खरीदने की बात कह कोनार के ही विजेंद्र सिंह के पुत्र प्रिस कुमार के साथ बभनी जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में दोनों आ गए। इस घटना में विवेक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई ,जबकि प्रिस गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। एक अन्य किशोर को प्रिस कुमार को गंभीर चोट आने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है। घायल की स्थिति नाजुक होने की वजह से बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। स्वजनों का कहना है कि पिता का साया समय से पहले ही परिवार से छिन गया था। अब बेटे के भी असमय निधन से मां पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

chat bot
आपका साथी